जमीन के जादूगर भू माफिया ने धोखाधड़ी पूर्वक प्लाट देने के बहाने व्यापारी से लाखों रुपए की ठगी की वारदात को दिया अंजाम आरोपी भू माफिया राजेश कुशवाहा पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस। ।।
दरअसल मामला एम,आइ,जी थाना क्षेत्र का है जहां फरियादी दीपक भंडारी ने शिकायत दर्ज कराई कि कुछ समय पहले उसने एल,आई,जी कॉलोनी में रहने वाले राजेश कुशवाहा से 4 प्लॉट ऑकलैंड कॉरिडोर कॉलोनी में खरीदे थे लेकिन नियत खराब हो जाने के बाद राजेश ने लाखों रुपए लेने के बाद भी प्लाट पर कब्जा नहीं दिया और ना ही दस्तावेज दिए पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दि है।
