व्यापारी के घर से हुई लाखों की चोरी काखुलासा करते हुए नौकर को गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के एमजी रोड थाना क्षेत्र में व्यापारी के घर से हुई लाखों की चोरी मामले में पुलिस द्वारा व्यापारी के घर मैं वर्षों से काम करने वाले नौकर को गिरफ्तार किया गया है जिसके पास से चोरी हुआ लाखों रुपए और हीरे जेवरात से जुड़े हुए आभूषण बरामद कर लिए गए हैं….।

इंदौर के एमजी रोड थाना क्षेत्र में व्यापारी शिवम वागले के यहां पर नौकर द्वारा लाखों रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया पूरा मामले में पुलिस द्वारा 8 दिनों में खुलासा किया गया पुलिस ने राजस्थान के चांसदा कुरबाड़ उदयपुर मैं पुलिस द्वारा नौ दिनों तक दबीस बनाए रखी इसके बाद पुलिस ने नौकर नरेश को पकड़ा गया जिसने बताया कि उसने अपने भारत पटेल नामक दोस्त के साथ मिलकर यह चोरी की वारदात को अंजाम दिया और पूरा माल अपने भाई ईश्वर के पास माल रखा हुआ है जिसके पास से पुलिस ने पूरा माल बरामद कर लिया गया है जिसमें बताया जा रहा है कि 35 लाख रुपए के जेवराज जिसमें हीरे से जड़े हुए कई आभूषण भी हैं तो वहीं चार लाख रुपए नगद भी बरामद कर दिए गए हैं पकड़ाए बदमाशों से पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है ….।

Exit mobile version