विहिप के प्रांत अधिवक्ता प्रमुख को मिली सर तन से जुदा करने की धमकी, संगठन में आक्रोश

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

विहिप के प्रांत अधिवक्ता प्रमुख अनिल नायडू को 4 फरवरी 2023 शनिवार को, जान से मारने की धमकी दी गई है।
अनिल नायडू आज प्रातः 10 बजे अपने निज निवास से हाई कोर्ट स्थित अपने कार्यालय पर जा रहे थे, तभी रास्ते मे संजय सेतु पर एक्टिव सवार दो व्यक्तियों ने, हिंदुओं के पक्ष में केस लड़ने और मुस्लिमों के विरोध में केस लड़ने की बात पर धमकाया, आरोपियों ने अनिल जी को धमकाते हुए कहा कि उदयपुर की कन्हैया लाल वाली घटना याद है न, तेरा हाल भी वैसा ही कर देंगे,

तेरा भी सर तन से जुदा कर देंगे|
अनिल नायडू इंदौर में पिछले दिनों कोर्ट में सोनू मंसूरी वाले विषय को और बजरंग दल से जुड़े विषयों को देख रहे हैं, प्रशाशन के द्वारा की जा रही जांच में सोनू मंसूरी के पीएफआई से भी संबंध सामने आए हैं, संभवतः अनिल नायडू को धमकी देने वाले भी पीएफआई के ही लोग हैं।

अनिल नायडू द्वारा थाना सेंट्रल कोतवाली में शिकायत की गई, जिसके बाद थाना सेंट्रल कोतवाली द्वारा अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भावना भा. द. स. की धारा 341, 294, 506, 43 के तहत एफ आई आर दर्ज की गई है।
संगठन इस पूरे विषय को गंभीरता से ले रहा है, मीडिया के माध्यम से शासन-प्रशासन से भी आग्रह है, वह इस घटना को गंभीरता से ले तथा अनिल नायडू की सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की जाय, किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होने पर संगठन भी पीछे नही रहेगा, संगठन द्वारा हर घात का उचित जवाब दिया जयेगा।

Exit mobile version