विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री सोहन विश्वकर्मा ने प्रेस वार्ता आयोजित कर दोषी पुलिसकर्मियों को हटाने की मांग

By Abhishek Raghuvanshi
5 Min Read

गुरुवार को नशाखोरी बढ़ते अपराध और बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर की गई झूठी एफ आई आर को लेकर बजरंग दल कार्यकर्ता थाना पलासिया पर पहुंचकर थाने का घेराव और चक्का जाम किया गया था जहां बिना अनुमति के चक्का जाम और घेराव पर पुलिस प्रशासन द्वारा बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया गया था जिसमें कई बजरंग दल के कार्यकर्ता घायल हो गए थे इसी को लेकर शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री सोहन विश्वकर्मा ने प्रेस वार्ता आयोजित कर दोषी पुलिसकर्मियों को तत्काल पद से हटाने की मांग की है।

दरअसल गुरुवार को पलासिया थाने पर हुए घटनाक्रम में लाठीचार्ज को लेकर विश्व हिंदू परिषद में आक्रोश जताते करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों पर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है प्रांत मंत्री सोहन विश्वकर्मा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि छोटे-छोटे पब और नशे का व्यापार इंदौर में बढ़ रहा है,,जिसको लेकर नशा मुक्ति जागरण अभियान बजरंग दल कार्यकर्ता 2021 से चलते आ रहे हैं वही विगत 3 माह से इस अभियान में गति आई है और इसी विषय को लेकर पलासिया थाने पर बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठी एफ आई आर दर्ज करने पर ज्ञापन देने पहुंचे थे जहां शांतिपूर्वक आंदोलन कर अपनी बात करने गए थे लेकिन घंटो होने के बाद उच्च अधिकारियों ने ज्ञापन नहीं लिया और कार्यकर्ताओं को थाने के बाहर खदेड़ दिया जहा कार्यकर्ता थाने के बाहर आ गए जहां रोड पर कार्यकर्ता घेराव चक्का जाम के लिए बैठ गए वही पुलिस ने कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की बात कही तो सारे कार्यकर्ता बस में बैठ गए लेकिन कुछ पुलिस के अधिकारियों ने साजिश के तहत बजरंग दल के पदाधिकारियों पर चिन्हित कर लाठीचार्ज कर दिया ओर लात घुसो से उन्हें मारा यह बड़ा अपराध है और हमारी मांगे सरकार से जिस अधिकारियों ने लाठीचार्ज का आदेश दिया है उन पांचो अधिकारियों को बर्खास्त किया जाए नहीं तो बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद उग्र आंदोलन करेगा और उसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की रहेगी पांच अधिकारियों में डीसीपी धर्मेंद्र सिंह भदोरिया एसीपी संयोगितागंज सुश्री पूर्ति तिवारी, पलासिया टीआई संजय सिंह बेस,एमजी रोड थाना संतोष यादव, और तुकोगंज थाना टीआई संतोष शर्मा,,इसमें से थाना तुकोगंज टीआई संतोष शर्मा को लेकर सोहन विश्वकर्मा ने कहा कि उनके फोटो वायरल करता हूं कि नाइट पार्टी करने वालों के साथ वह पार्टियां मनाते हैं जिसके फोटो मेरे पास है उन्होंने सरकार को थोड़े दिनों की मोहलत दी है 48 घंटे की मोहलत दी है नहीं तो बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद उग्र आंदोलन शहर में करेगा कुल मिलाकर इस पूरे घटनाक्रम में सीनेट कार्यकर्ताओं को लाठीचार्ज किया गया विश्व हिंदू परिषद प्रांत मंत्री सोहन विश्वकर्मा ने संतोष सिंह बेस को चुनौती देते हुए कहा कि आप कहां बुला रहे हो वहां जाता हूं उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े एमडी ड्रग्स के आरोपी बिलाल खान जो कमाल खान का बेटा है वह आरोपी है और ऐसा सुना गया है कि इनामी बदमाश है उसके बाद भी पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है,, प्रांत मंत्री ने कहा कि डीसीपी भदोरिया में यदि दम है तो उन्हें गिरफ्तार किया होता वह खुलेआम शहर में घूम रहे हैं इसलिए आप पूरे शहर को बर्बाद करना चाहते हैं युवाओं को नशे की लत लगाने में क्या आपका हाथ है इसे तुरंत रोकना चाहिए ।वही पुलिस कमिश्नर मकरंद देउसकर को लेकर भी उन्होंने कहा कि आप भोपाल से आए हैं आपको पहले इंदौर को समझना चाहिए और हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता खाकी का सम्मान करते आए हैं इसलिए ऐसी घटना नहीं होना चाहिए उन्होंने कहा कि हमारे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर छतरीपुरा थाने और पलासिया थाने पर झूठे मुकदमे दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है, वही विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री सोहन विश्वकर्मा ने कहा कि बजरंग दल पर हुए लाठीचार्ज पर जो जो नेता चुप है वह सभी कार्यकर्ताओं के दरवाजे पर जाने वाले हैं उनका हम स्वागत करेंगे अभी विधानसभा चुनाव नजदीक है उनका समय आ रहा है।

Exit mobile version