विजयनगर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक फर्नीचर दुकान को बनाया निशाना नगदी सहित अन्य सामान चुरा कर फरार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में लगातार चोरी के मामले बढ़ते जा रहे हैं ऐसे ही मामला इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र में सामने आया जहां चोरों ने एक फर्नीचर दुकान को अपना निशाना बनाया और जाली तोड़कर अंदर प्रवेश किया जहां से नगदी सहित टेबलेट और चार्जर चुरा कर फरार हो गए पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

मामला इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र का है जहां एलाइजी लिंक रोड स्थित फर्नीचर की दुकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया जहां से चोरों ने जाली तोड़कर अंदर प्रवेश किया और दुकान में रखा नगदी रुपया टेबलेट और उसका चार्जर लेकर फरार हो गए फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है चोरी की इस घटना में एक चोर सीसीटीवी में भी कैद हुआ है जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है और अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है।

Exit mobile version