देवी अहिल्या की पावन नगरी इंदौर के पश्चिम क्षेत्र में प्रसिद्ध टॉपर हब कोचिंग क्लास द्वारा 10 वर्षों से भगवान श्री गणेश की प्रतिमा को स्थापित करते चली आ रही है इस दौरान पढ़ाई के साथ-साथ धार्मिक सामाजिक और धर्म के प्रति किस प्रकार संस्था कार्य कर रही है हम हर वर्ष प्रतिमा को विराजित करते हैं और हम हर विद्यार्थियों को धर्म के प्रति आस्था के प्रति हर चीज की प्रेरणा देते हैं आज भी इसी तर्ज पर भगवान श्री गणेश की मूर्ति की स्थापना हमारी संस्था में की गई इस दौरान चल समारोह निकाला गया चल समारोह कुशवाहा नगर चौराहे से राजा बाग चौराहे तक निकल गया तत्पश्चात भगवान श्री गणेश को विराजित किया गया संस्था के संस्थापक अमित तिवारी का कहना है कि हर वर्ष इसी तरह हिंदू पर्व हम बड़ी धूमधाम से मनाते हैं आज भी 500 बच्चों के साथ हमने यह चल समारोह निकाला डीजे की गाड़ी सहित भजन मंडलीय एवं डीजे पर नृत्य करते कोचिंग के बालक बालिकाएं नजर आए इस यात्रा में मुख्य रूप से अतिथि के तौर पर पंडित राज नारायण तिवारी पंडित राजा अवस्थी प्रेम नारायण तिवारी शिवनारायण तिवारी सत्तू तिवारी बंटी ठाकुर उपस्थित हुए,,,,,,,,
