वाहनों की जांच कर रहे आरक्षक से मारपीट, नेताओं के दबाव में एफआइआर रोकी, बाद में छह पर केस दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
  • शनिवार रात को केसरबाग रोड पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच हो रही थी। इस दौरान आरक्षक के साथ किया विवाद।

इंदौर। वाहनों की जांच कर रहे आरक्षक के साथ मारपीट हो गई। नेताओं के दबाव में एफआइआर रोक ली गई। देर रात वीडियो जारी होने पर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने और मारपीट करने का केस दर्ज करना पड़ा।

घटना केसरबाग रोड की है। शनिवार-रविवार रात में शराब पीकर वाहन चालने वालों की जांच होती है। सिपाही जितेंद्र बंसल भी बैरिकेड लगाकर वाहनों की जांच कर रहा था। आरोपित विजयसिंह ठाकुर, शुभम कोठिया, अक्कू यादव, बिन्नी सरदार, शुभम ठाकुर और लक्की ने विवाद किया और सिपाही की कालर पकड़ ली। मामला थाने पहुंचा, लेकिन पुलिस पर भाजपा नेताओं ने दबाव बनाना शुरू कर दिया। अधिकारियों ने सिपाही पर दबाव बनाया कि एफआइआर न करवाए। रात को घटना का वीडियो जारी हुआ तो सभी छह आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

Exit mobile version