रविवार को वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी धर्मशाला ट्रस्ट द्वारा सामुहिक विवाह परिचय सम्मलेन आयोजित किया गया,, एमआर 10 स्थित धर्मशाला में आयोजित इस समारोह में प्रदेश भर से आए विवाह योग्य युवक और युवतियों ने मंच से परिचय देकर अपना हमसफर तलाशा,,
आयोजन समिति के मोहन नरवरिया ने बताया कि प्रतिवर्ष यह परिचय सम्मलेन आयोजित किया जाता है,, जिसमें प्रदेशभर से समाजजन और विवाह योग्य युवा शिरकत करते हैं ,, इस दौरान मौके पर ही कई रिश्तों पर सहमति भी बनी,,
