फरियादी ने पुलिस को बताया कि मैं 9 फरवरी की शाम को घर आया तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था
लसूड़िया थाना क्षेत्र में लगातार चोरियां हो रही हैं। चोरों ने सिल्वर पार्क फेस-2 में रहने वाले एक परिवार के सूने घर पर धावा बोला। यहां से हजारों के जेवर ले गए। परिजन का कहना है कि चोर सीसीटीवी में दिखे हैं। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। लसूड़िया पुलिस ने महेंद्रसिंह राजपूत निवासी सिल्वर पार्क फेस-2 बाल्याखेड़ी की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है।
घटना 8 फरवरी की रात की है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि मैं 9 फरवरी की शाम को घर आया तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था। अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। घर में लगी एलईडी 32 इंच, चांदी की पायजेब करीबन 750 ग्राम, सोने की झुमकी और नकदी 32000 रुपए गायब थे। मैंने सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो तीन बदमाश 8 फरवरी की रात 12.55 बजे घर में चोरी करते हुए दिखाई दिए।
