लसुड़िया थाना क्षेत्र में नाबालिक की लाश रेलवे पटरी पर मिलने के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

लसुड़िया थाना क्षेत्र में एक नाबालिक की लाश रेलवे पटरी पर मिलने के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया । मृतक एक लड़की को लेकर पिछले दिनों लापता हुआ था जिसके बाद पुलिस ने प्रकरण भी दर्ज किया था । मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है ।
मामला लसुड़िया थाना क्षेत्र का है । यह रहने वाले एक नाबालिक लड़के की लाश क्षेत्र के रेलवे पटरी से मिली । जिसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया । दरअसल मृतक पिछले दिनों लापता हुआ था तब क्षेत्र की ही एक नाबालिक के परिजनों ने संदेह के आधार पर मृतक का नाम लिखवाया था जिसके बाद दोनो मिल गए थे जिसमे लड़की की रिपोर्ट पर मामला भी दर्ज हुआ था और कल रात लड़के की लाश मिलने के बाद परिजनों ने हंगामा किया

Exit mobile version