लव मैरिज के 25 दिन बाद पति ने फांसी लगाई:दूसरी लड़की से बातचीत पर झगड़ी थी पत्नी; सास समझाने घर आई तो कमरा बंद कर बोला- आराम करने दो

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

इंदौर के एरोड्रम में रहने वाले पोशाक व्यापारी के बेटे ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। बताया जाता है कि 25 दिन पहले ही उसने लव मैरिज की थी। पत्नी से दो दिन पहले किसी अन्य लड़की से बात करने की शंका में कहासुनी हुई थी। इसके बाद मंगलवार रात मोबाइल पर फिर कहासुनी हुई। इसके चलते उसने घर आकर जान दे दी। आखिरी बात उससे घर आई सास ने बातचीत की थी तो उसने कमरा बंद करके कहा था कि मुझे आराम करने दो। किसी ने सोचा था कि वह हमेशा के लिए जा रहा है।

एरोड्रम पुलिस के मुताबिक केशव नगर निवासी अमित प्रदीप वर्मा (22) को मृत अवस्था में परिवार के लोग मंगलवार रात एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे। अमित ने घर में ही फांसी लगा ली थी। मर्ग कायम किया है।

कपल में हुई थी कहासुनी
अमित की सास शीला ने बातचीत के दौरान बताया अमित और उनकी बेटी टीना की 30 मार्च को ही शादी हुई थी। दोनों परिवार एक ही कॉलोनी में रहते हैं। लड़का-लड़की के बीच प्रेम संबंध थे। इसके चलते दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से शादी करवा दी थी। दो दिन पहले अमित से पत्नी टीना ने किसी अन्य लड़की से मोबाइल पर बात करने को लेकर विवाद किया था। इस मामले में दोनों को समझाइश भी दी थी। अमित का कहना था कि ऐसा कुछ नही है लेकिन टीना इस बात से नाराज थी।

पिता का कॉल आया तो सास पहुंची
बीती रात में अमित से पत्नी टीना की मोबाइल पर फिर से बात हुई थी। इसके बाद टीना घर से कहीं चली गई। अमित उस समय दुकान पर बैठा था। वह भी दुकान से उठकर घर चला गया। पिता प्रदीप ने अमित की सास शीला को कॉल किया और कहा कि अमित नाराज होकर दुकान से घर गया है। उसे समझाएं। जब सास शीला कमरे पर पहुंची तो दामाद अमित ने अंदर से दरवाजा बंद किया हुआ था। पहले उन्होंने दरवाजा बजाया तो अमित ने कहा कि उसे आराम करना है। इसके कुछ देर बाद उसने फांसी लगा ली। बाद में परिवार के लोगों ने दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला।

- Advertisement -
Exit mobile version