रेस्टोरेंट संचालक ने लगाई फांसी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

परदेशीपुरा की लाल गली निवासी शहबाज (27) पुत्र सलीम खान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रिश्तेदारों ने बताया कि शहबाज घर से कुछ ही दूरी पर चिकन सेंटर का काम करता है। आए दिन पत्नी से विवाद होते रहते हैं। शनिवार को दोनों के बीच कहासुनी हो रही थी।
शहबाज ने पत्नी से मारपीट की तो वह दोनों बच्चों को लेकर घर के बाहर आ गई। इसके बाद शहबाज ने कमरे का गेट लगा लिया। कुछ देर बाद शहबाज को पत्नी ने गेट खोलने के लिये आवाज दी तो उसने जवाब नहीं दिया। काफी देर परेशान होने के बाद आसपास के लोग पहुंचे। गेट की गैप से अंदर झांककर देखा तो शहबाज फंदे पर लटके दिखा। बाद में उसे एमवाय अस्पताल भेजा गया।

Exit mobile version