इंदौर में पिछले दिनों हुए रैपर बादशाह का स्टेज प्रोग्राम में महांकाल भोले भगवान का गाने में अभद्र टिप्पणी को लेकर परशुराम सेना ने गायक बादशाह का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन कर गिरफ्तारी की मांग की है वही परशुराम सेना द्वारा कार्यवाही नही होने पर उग्र आंदोलन चेतावनी भी दी है
दरसअल इंदौर की परशुराम सेना द्वारा शुक्रवार सुबह एमजी रोड थाने पर गायक रैपर बादशाह की गिरफ्तारी को लेकर ज्ञापन दिया गया वही परशुराम सेना के अध्यक्ष ने बताया कि रैपर बादशाह द्वारा पिछले दिनों इंदौर में हुआ स्टेज प्रोग्राम के दौरान महांकाल भोले भगवान का नाम तीन बार लिया गया इसी के साथ गाने में भगवान भोले बाबा पर गाने में अभद्र टिप्पनी का प्रयोग किया गया जहा शुक्रवार सुबह परशुराम सेना द्वारा बादशाह का विरोध करते हुए उसका पुतला जलाया गया और साथ ही जूते मारे गये वही एमजी रोड थाना प्रभारी संतोष यादव ने बताया कि परशुराम सेना द्वारा रैपर बादशाह के खिलाफ भगवान बाबा भोले का अपमान किया गया है जिसको लेकर ज्ञापन दिया है जांच करने के बाद उचित कार्यवाही की जाएगी
