रीगल सिनेमा में एक बार फिर लगी आग फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

https://youtu.be/UXzW9rqI07E

इंदौर में पिछले कुछ दिनों से लगातार गर्मी का टेंपरेचर बढ़ रहा है और उसका असर भी अब देखने को मिल रहा है इसी कड़ी में इंदौर के रीगल टॉकीज में अचानक से आगजनी की घटना सामने आई और जैसे ही पूरे मामले की सूचना दमकल विभाग को लगी दमकल विभाग मौके पर पहुंची और आगजनी की घटना पर काबू पाया तो वही आगजनी की घटना में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है।

घटना इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र के रीगल चौराहे की है रीगल चौराहे पर ही बरसों पुराना रीगल टॉकीज है लेकिन पिछले कुछ सालों पहले मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत रीगल टॉकीज का अधिग्रहण कर लिया गया और वह उसके बाद से बंद पड़ा हुआ है लेकिन पिछले कुछ दिनों से लगातार उसमें आगजनी की घटना सामने आ रही है बता दे 3 महीने पहले भी बंद पड़े रीगल टॉकीज में आग जनी की घटना सामने आई थी तथा एक बार फिर उसमें भीषण आग जनी की घटना सामने आई जैसे ही पूरे मामले की जानकारी दमकल विभाग को लगी दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग जनी की घटना पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिया है तो वही आग जनी की घटना की जानकारी जब तुकोगंज पुलिस को लगी तो तुकोगंज पुलिस भी मौके पर पहुंची और आगजनी की घटना क्यों घटित हुई इसके कारणों की जांच में जुट गई है लेकिन प्रारंभिक तौर पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि कुछ शरारती तत्वों ने इस तरह से आग जनी की घटना को अंजाम दिया है वहीं आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि टॉकीज बंद होने के कारण आसपास के कई असामाजिक तत्व मौका पाकर बंद पड़े हुए टॉकीज में घुस जाते हैं और अनैतिक गतिविधियों को अंजाम देते हैं और उन्हीं लोगों के द्वारा इस तरह से आगजनी की घटना को अंजाम दिया है तो वही दमकल विभाग ने सूचना मिलने पर तकरीबन 5 से 7 पानी के टैंकरों के माध्यम से आग जनी की घटना पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं तो वही अब देखना होगा कि इस पूरे ही मामले में आने वाले दिनों में पुलिस किस तरह से जांच पड़ताल करती है।

Exit mobile version