राखी-ओणम पर जनता को तोहफा; गैस सिलेंडर ₹200 सस्ता, उज्ज्वला लाभार्थियों को ₹400 की छूट

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

केंद्रीय कैबिनेट ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। केंद्र सरकार ने जनता को राहत देने के लिए रक्षाबंधन और ओणम पर बड़ा एलान किया है। गैस सिलेंडर की कीमतों में सभी उपभोक्ताओं को 200 रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 200 रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी दी जाएगी। यानी उन्हें एक गैस सिलेंडर पर 400 रुपये की छूट मिलेगी। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इसका एलान किया।

Exit mobile version