राऊ क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग छात्रा की संदिग्ध मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

राऊ इलाके में रहने वाली एक नाबालिग छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह कई दिनों से बीमार चल रही थी। पुलिस के मुताबिक श्रमिक कॉलोनी में रहने वाली नैना (16) पुत्री गोपाल सोनी की उपचार के दौरान मौत हो गई। वह कई दिनों से पेट दर्द की बीमारी से पीड़ित थी। परिवार ने पुलिस को जानकारी दी है कि शनिवार को उसकी तबीयत अचानक खराब हुई थी। उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। यहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला जांच में लिया है। नैना निजी स्कूल में पढ़ाई कर रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामले में जांच की बात कही जा रही है।

Exit mobile version