इंदौर। संस्था सारेगामा द्वारा मंगलवार 3 जनवरी शाम 7 बजे रविन्द्र नाट्य गृह में पुराने गीतों से सजी शाम ” ट्रिब्यूट टू लीजेंड्स बाय सारिका सिंह” में प्रसिद्ध गायिका सारिका सिंह अपने गीतों की प्रस्तुति देंगी।उनका साथ भोपाल के गायक प्रसन्न राव देंगे। संस्था के अवदेश दवे, अभिषेक गावड़े, संजीव गवते एवं नीरज गोयल ने बताया कि कार्यक्रम में योगेश पाठक का संगीत संयोजन है और संजय पटेल संगीत निशा का सूत्र संचालन करेंगे।
