विजयनगर पुलिस के अनुसार कालोनाइजर की शिकायत पर ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित की कालोनी के संबंध में वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर अपलोड किया गया था।
इंदौर। विजयनगर पुलिस ने कालोनाइजर की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज किया है।आरोपित कालोनी के संबंध में वीडियो बना कर यूट्यूब पर अपलोड कर रहे थे।फरियादी से 20 लाख रुपये की मांग की गई थी।
पुलिस के मुताबिक स्पेश पार्क महालक्ष्मीनगर निवासी राजेश पुत्र गंगाराम साहू ने आरोपित राजू यादव निवासी कृष्णबाग कालोनी और राकेश यादव के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।
पुलिस के मुताबिक राजेश की कालोनी कट रही है।आरोपित 13 जुलाई से कालोनी के संबंध में वीडियो बना कर यूट्यूब पर अपलोड कर रहे थे।बदले में राजेश से 20 लाख रुपये मांग रहे थे।
राजेश ने रंगेहाथ पकड़े जाने की योजना बनाई और पुलिस को शिकायत कर दी। पुलिसवालों ने कुछ दिनों पहले राकेश को एक लाख रुपये लेते हुए पकड़ लिया गया।राजू यादव ने उसको बचाने की कोशिश की। पुलिस ने लिखित शिकायत लेकर जांच करवाई और मंगलवार को दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
