- युवती के माता-पिता सड़क किनारे जड़ी-बूटी बेचते हैं। एक माह पूर्व गायब हो गई थी युवती। शनिवार को थाने पहुंची और शिकायत की।
इंदौर। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में युवती को अगवा कर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज हुआ है। युवती ने सात लोगों पर बंधक बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपितों को तलाश रही है।
टीआइ सियाराम सिंह के मुताबिक, युवती के माता-पिता सड़क किनारे जड़ी-बूटियां बेचते हैं। करीब एक महीने पूर्व युवती गायब हो गई थी। शनिवार रात युवती स्वजन के साथ थाने पहुंची और बताया कि राज व उसके साथी कार से अगवा कर आंध्रप्रदेश ले गए थे। वहां उसे बंधक बनाकर रखा गया था। राज ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया।
