युवती के अश्लील फोटो पति को भेजे:पीड़िता की शिकायत पर युवक पर केस

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

एक युवती की मुस्लिम युवक से दोस्ती थी। युवक ने युवती के अश्लील फोटो खींच लिए थे। कुछ समय पहले युवती की शादी हो गई और उसने युवक से कहा था कि फोटो डिलीट कर देना मगर युवक ने ऐसा नहीं किया और फोटो युवती के पति को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर भेज गए। इसके बाद पति युवती को लेकर मायके गया, उसके पिता को फोटो दिखाए और पत्नी को छोड़कर चला गया। मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी मुस्लिम युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
गांधी नगर पुलिस के अनुसार गांधी नगर नया बसेरा मल्टी में रहने वाली युवती की क्षेत्र के शाहरूख शेख नामक युवक से दोस्ती थी। उसने युवती के अश्लील फोटो खींच लिए थे। पिछले साल युवती की शादी हो गई और वो अहमदाबाद चली गई। शादी के समय युवक ने युवती से वादा किया था कि वो सारे वीडियो और फोटो डिलीट कर देगा मगर उसने ऐसा नहीं किया और 28 मार्च को युवती के पति के मोबाइल पर इंस्टाग्राम पर फोटो भेज दिए। फोटो देखने के बाद युवती को लेकर उसका पति शुक्रवार को इंदौर पहुंचा और उसे मायके में छोड़ गया। जाते-जाते परिजनों से कह गया कि अपनी बेटी को संभालकर रखें। इसके बाद मल्टी के लोग शाहरूख के घर पहुंचे लेकिन वो नहीं मिला। बाद में इधर-उधर ढूंढने पर जब वो मिला तो लोगों ने उसे जमकर पीटा और गांधी नगर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने 21 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर आरोपी शाहरूख शेख उम्र 25 साल के खिलाफ धारा 354, 509 भादवि 66(ई) 66 आईटी एक्ट में केस दर्ज किया है।

Exit mobile version