इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में एक युवक को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिली है जिसके बाद युवक ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है
मामला इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र का है क्षेत्र के नंदन नगर में रहने वाले मुसव्विर नामक युवक ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर एक मैसेज आया जब मुसाफिर द्वारा उसे देखा गया तो उसमें लिखा हुआ था कि तुम्हारा बुरा वक्त शुरू हो गया है तुम्हें जल्द काट कर फेंक देंगे जिस व्यक्ति ने मुसव्विर को मैसेज किया था निदा पठान के नाम से है मैसेज देखने के बाद मुसव्विर द्वारा थाने पर शिकायत दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर साइबर पुलिस की मदद लेकर जांच शुरू की है जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी
