युवक के साथ डिजिटल मार्केटिंग के नाम पर 19 लाख से अधिक की ठगी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं एक ऐसा ही मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र के सामने आया है जहां पर ऑनलाइन मार्केटिंग करने वाले एक युवक को टेलीग्राम पर काम देने के बहाने लाख और बैठक ली युवक की शिकायत पर लसूड़िया पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है

आपको बता दे पूरा मामला इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के महालक्ष्मी नगर का क्षेत्र के रहने वाले आर्यन शिवहरे ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि वह डिजिटल मार्केटिंग का काम करता है और नई नौकरी की तलाश में था तो उसने कई साइट पर आवेदन कर रहा था इसी बीच उसे टेलीग्राम पर मैसेज आया और एक ग्रुप को ज्वाइन करने का बोला जिसमें वह ज्वाइन हो गए वह डिजिटल मार्केटिंग का काम था शुरू में उससे पैसे इन्वेस्ट कराएं फिर उसका पैसा रिटर्न भी सही समय पर किया जिसमें आ रहे हैं लालच में आ गया और ठगने उसको धीरे-धीरे अलग-अलग बैंक खातों में 19 लाख रुपए से अधिक डलवा दिए गए और उसके बाद उसका पैसा वापस नहीं किया जिसके बाद परेशान होकर आर्यन ने पुलिस की शरण ली आर्यन की शिकायत पर लसूडिया पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर आरोपीयो की तलाश शुरू कर दी है

Exit mobile version