इंदौर l आज दोपहर को राजवाड़ा पर खड़े यातायात नगर सुरक्षा समिति सर्राफा के प्रेम दवे और राजेंद्र जैन ने देखा कि ई-रिक्शा में पीछे की सीट पर एक खाली पर्स रखा हुआ था और कोई सवारी नहीं थी उन्होंने तत्काल उस रिक्शा का पीछा कर उसे रोका और रिक्शा वाले से पूछा तो उन्होंने कहा कोई सवारी भूल गई है उन्होंने तत्काल राजवाड़ा पुलिस चौकी पर जाकर पर्स को रखा और उसी समय पर्स में रखे फोन की घंटी बजी तो उन्होंने बताया कि हम अहमद नगर गुजरात से इंदौर घूमने आए हैं छोटा बच्चा साथ था हम जल्दी में उतर गए और हमारा पर्स ऑटो रिक्शा में भूल गए हैं तो इन्होंने उसे तत्काल राजवाड़ा पुलिस चौकी पर बुलाया तो उन्होंने अपना पर्स पहचान लिया और उन्हें वापस लौटाया l पर्स में ₹6000 नगद और 20000 का मोबाइल फोन था l पर्स पाकर महिला बहुत खुश हुई और सुरक्षा समिति के दोनों सदस्यों को धन्यवाद दिया और इंदौर की बहुत तारीफ करी l नगर सुरक्षा समिति सामाजिक लोगों की हितेषी होती है और समाज को सुरक्षा प्रदान करती है ऐसे ही इन दोनों सदस्यों का समाजसेवी की भूमिका का चेहरा सामने आया l
