मौसम में हो रहे परिवर्तन जानिए मौसम विभाग विशेषज्ञ के अनुसार मोसम का हाल

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मौसम में हो रहा है परिवर्तन दिन और रात के तापमान में बना अंतर ग्रामीण मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर एच एल कपड़िया के अनुसार लोगों को रात में हल्की ठंड ओर दिन में गर्मी का अहसास हो रहा है,

दरअसल ग्रामीण मौसम विभाग विशेषज्ञ के अनुसार वर्तमान मौसम का अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री गिरावट देखने को मिल रही है जिसके चलते न्यूनतम तापमान में जरूर उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, वर्तमान मौसम की बात करे तो आज 14 डिग्री के आसपास मिनिमम तापमान रिकार्ड किया गया है तो वही अधिकतम तापमान की बात करें तो 29 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। ग्रामीण मौसम विशेषज्ञ एच एल खपेडिया के अनुसार आने वाले दिनों में और हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है, दरअसल अफगानिस्तान पर बने पश्चिमी विक्षोभ के चलते एक चक्रवात बना हुआ है और इसी के चलते निमाड़ और मालवा के साथ पश्चिमी मध्य प्रदेश में 26 तारीख से 29 तारीख तक हल्की या मध्यम बारिश के आसार बने हुए है साथ ही कहीं-कहीं पर बर्फ और ओले गिरने की संभावना बनी हुई है,जिसको लेकर मौसम विभाग किसानों से अपनी फसल को सुरक्षित स्थान पर रखने की अपील कर रहा है ताकि ओला वष्ठी से कटी फसलों को नुकसान न हो।

Exit mobile version