इंदौर जिले की महू विधानसभा क्षेत्र में इस बार चुनाव के टिकट बंटवारा के बाद से ही कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों के लिए निर्दलीय प्रत्याशी अंतर सिंह दरबार ने इस सीट पर फिलहाल रोचक मुकाबला बना दिया है इस सीट पर कांग्रेस पार्टी के पूर्व नेता अंतर सिंह दरबार टिकट न मिलने से बागी हो गए और निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतर गए है निर्दलीय प्रत्याशी अंतर सिंह दरबार में हू जनता का प्रत्याशी के नारे के साथ चुनाव प्रचार में लगे हे इस वजह से क्षेत्र का चुनावी समीकरण बदलते हुआ दिख रहा है चुनावी माहौल की अगर बात की जाए तो चुनाव भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशी के बीच ही होता दिख रहा है अंतर सिंह दरबार ने कल साउथ शांति नगर , चिनार पार्क , विश्वास , नगर, शालीमार कालोनी , कासमोस कालोनी , श्रीनाथ कालोनी , शायदा , हर्निया खेड़ी में जनसंपर्क किया
जनसंपर्क के दौरान अंतर सिंह दरबार को जनता का भी अच्छा आशीर्वाद मिल रहा है कोई उनका तिलक लगाकर स्वागत कर रहा है तो कोई फूलों की माला पहना कर स्वागत कर रहा है
