महिला से दोस्ती कर खुद को विदेशी बताया और महिला से 7 लाख 65 हजार ठगे

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

राजधानी इंदौर में ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं इसी कड़ी में थाना जून इंदौर में ठगाई एक महिला ने अपनी पीड़ा बताते हुए खुद के साथ हुई सात लाख 65 हजार की ठगी की घटना विस्तार से पुलिस को सुनाइ जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की है… पुलिस के अनुसार इंस्टाग्राम पर महिला से दोस्ती कर खुद को विदेशी बताया और ठगी की वारदात को अंजाम दिया…

लोगों को आर्थिक रूप से परेशान करने और खुद का पेट भरने के लिए ठग अब सोशल साइट का सहारा लेकर लाखों रुपए की चपत पीड़ितों को लगा रहे हैं… हाल ही में थाना जुनी इंदौर में एक मुकदमा दर्ज हुआ है जिसमें पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इंस्टाग्राम पर दोस्ती एक व्यक्ति से नुकसानदेह साबित हुई और खुद को फॉरेनर बताकर आरोपी ने ₹765000 की ठगी की वारदात को अंजाम दे दिया पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है लेकिन आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से दूर बताया जा रहा है… पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर जांच अधिकारी ने ठगी करने वाले व्यक्ति का सिर्फ मोबाइल नंबर पुलिस के पास होना बताया और नंबर के आधार पर ही अब पुलिस आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है…

Exit mobile version