महिला की मौत के मामले में ज्वेलर सहित तीन पर केस

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर की ऋषि पैलेस कालोनी निवासी पिंकी वर्मा की मौत के मामले में द्वारकापुरी पुलिस ने उसके पति लोकेश मोदी, सास जमना और जेठानी निर्मला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोप है कि महिला ने प्रताड़ित होकर आत्महत्या की थी।
पुलिस के मुताबिक पिंकी महंदी पार्लर संचालित करती थी। उसकी लोकेश से करीब ढाई साल पूर्व ही शादी हुई थी। उनकी डेढ़ साल की बेटी भी है। पिंकी ने 27 जुलाई को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। स्वजन ने प्रताड़ना का आरोप लगाया था। एसीपी ने मामले की जांच कर शनिवार रात तीनों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करवा दी। लोकेश का सोना-चांदी का व्यवसाय है।

Exit mobile version