राजपूत समाज के वीर महाराणा प्रताप जयंती और महाराजा छत्रसाल जी की जन्मतोसव पर करणी सेना भारत अध्यक्ष धर्मेंद्र गौतम और संरक्षक राजू भदोरिया द्वारा बापट चौराहे से छत्रसाल प्रतिमा तक रैली निकाली गई,,, रैली में राजपूत समाज के अलावा अन्य समाजों के भी हजारों लोग शामिल हुए,,,
करणी सेना के ठाकुर धर्मेंद्र सिंह गौतम और ठाकुर राजू भदोरिया की अगुवाई में सोमवार को रैली विजय नगर होते हुए पहुंची,, जहां पर भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया,, आयोजन में धर्मेंद्र सिंह गौतम, समरेंद्र सिंह चौहान दरबार सिंह बुंदेला ,शैलेंद्र सिंह कुशवाह जितेंद्र सिंह पंवार, किशोर सिंह सिकरवार ,गोलू ठाकुर, गौरव सिंह चौहान ,हर्षित ठाकुर प्रमुख रूप से उपस्थित थे,,
