- -हुकुमचंद मिल मज़दूरों को मिलेगा उनका अधिकार जल्द ही लिया जाएगा बड़ा निर्णय
- -इंदौर को मिलेगा सर्व सुविधा युक्त खेल स्टेडियम।
जल्द ही महापौर पुष्यमित्र भार्गव के प्रयासों को पंख लगने जा रहे है दरअसल इंदौर के दौरे पर पहुँचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करने के साथ इंदौर को आधुनिक सर्वसुविधा युक्त स्टेडियम देने की घोषणा भी कर दी । साथ ही इंदौर में पिछले तीन दशक से संघर्ष कर रहे हुकुमचंद मिल मज़दूरों के लिए भी राहत भरी बात कहते हुए मिल मज़दूरों के लिए जल्दी ही बड़ा निर्णय लेने की घोषणा भी की ।ज्ञात हो कि बड़े खेल स्टेडियम ओर हुकुमचंद मिल को लेकर महापौर पुष्यमित्र भार्गव लगातार प्रयास कर रहे है ,साथ ही इन विषयों को लेकर मॉनिटरिंग भी ख़ुद कर रहे है ,माना जा रहा है की आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के बाद जल्दी ही महापौर पुष्यमित्र भार्गव के खाते में दो बड़ी उपलब्धियाँ भी जुड़ जाएगी।
