महापौर ने रंगवासा स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन इकाई का निरीक्षण किया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर नगर निगम के द्वारा रंगवासा में निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत का निर्माण कार्य अगले 6 महीने में पूरा करने के अवलोकन करने के लिए पहुंचे महा पौर पुष्यमित्र भार्गव के द्वारा दिए गए।निर्देश दिए गए है। जिसके बाद इमारत के बनने से नागरिकों के व्यवस्था की राह भी आसान हो जाएगी।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत रंगवासा स्थित ताप्ति परिसर में निर्माणाधीन इकाई का निरीक्षण किया गया। इस योजना के तहत रंगवासा स्थित ताप्ति परिसर में 1 व 2 बीएचके के फ्लेट निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर अधीक्षण यंत्री महेश शर्मा द्वारा निर्माणधीन इकाई की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि यहां पर 4 हजार से अधिक 1 व 2 बीएचके के फ्लेट का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसमें लिफ्ट का निर्माण भी किया गया है, फायर सेफ्टी के नियमों का भी इसमें पालन किया गया है, कार्य वर्तमान में प्रगति पर है। भार्गव ने कहा कि निर्माणाधीन कार्य का शेष बचे कार्य को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया दरअसल महापौर ने कहा कि बहु मंजिला बिल्डिंग के बनने से पात्र हितग्राहियों को राहत मिलेगी ।वहीं महापौर द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना की निर्माणाधीन इकाई का कार्य आगामी 6 माह में पूर्ण करने के अधिकारियों को निर्देश दिए।

Exit mobile version