महापौर द्वारा मेरी माटी मेरा देश अभिमान के तहत वार्ड 82 सुदामा नगर स्थित बाल गोपाल उद्यान अमृत वाटिका में किया पौधारोपण

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
  • अमृत वाटिका की मिट्टी लेकर ली शपथ
  • रिजनल पार्क पर होगा मुख्य कार्यक्रम
  • महापौर द्वारा पर्यावरण संरक्षण के साथ ही वीरों को किया नमन

इंदौर दिनांक 16 अगस्त 2023। महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के पावन पर्व पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने मेरी माटी मेरा देश अभिमान के आवाहान पर मेरी माटी- मेरा देश अभियान, वार्ड 82 में सुदामा नगर ई सेक्टर स्थित बाल गोपाल उद्यान अमृत वाटिका में मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया गया।

महापौर जी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनका नमन किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण के साथ ही वीरों को नमन करते हुए अमृत वाटिका की मिट्टी लेकर नागरिकों को दिलाया संकल्प।

इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद श्री शानू शर्मा, बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिको द्वारा उद्यान में पौधारोपण किया गया।

इस अवसर पर महापौर श्री भार्गव ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के आवाहन पर चलाए जा रहे मेरी माटी मेरा अभिमान के क्रम में आज शहर के समस्त 85 वार्डों में 85 अमृत वाटिका में पर्यावरण संरक्षण के साथ ही वीर जवानों को नमन किया जा रहा है एवं मां की माटी लेकर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली जा रही है। उन्होंने कहा कि अवसर पर समस्त अमृत वाटिका में पौधारोपण किया गया।

- Advertisement -

कार्यक्रम के दौरान समस्त जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों द्वारा माटी को नमन, वीरों का वन्दन की संकल्पना को लेकर वार्ड में अमृत वाटिका उद्यान में राष्ट्रीय ध्वज लहराना, पौधारोपण करना, पंचप्रण, पौधारोपण करना, शपथ आदि का आयोजन किया गया।

Exit mobile version