इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में मवेशियों के बाड़े में भीषण आग लग गई जिसमें बंधे मवेशियों की जलने से मौत हो गई फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र के हिम्मतगढ़ नवदापंथ का है जहां बाड़े में काम करने वाले मजदूर कैलाश वसुनिया ने पुलिस को सूचना दी कि वह घनश्याम चौधरी के खेत में मजदूरी का काम करता है जहां खेत में मवेशियों को रखने के लिए बाड़ा बना रखा है जिस में आग लग गई है और मवेशियों की जलने से मौत हो गई है मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जाकर जांच की तो वहां पर मवेशी मृत अवस्था में पाए गए जो पूरी तरह से जले हुए थे पुलिस के मुताबिक बाड़े में भूसा भरा हुआ था संभवत किसी राहगीर द्वारा जलती हुई कुछ चीज है फेंकी होगी उसी से बाड़े में आग लगी है फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है फिलहाल इस घटनाक्रम में 5 मवेशियों की जलने से मौत हुई है
