मल्हारगंज पुलिस ने अवैध भांग के साथ चार लोगों को पकडा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर शहर में लगातार अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है इसी कार्रवाई के तहत मल्हारगंज थाना पुलिस ने अवैध भांग ले जाते हुए एक ऑटो चालक सहित चार आरोपियों को पकड़ा है पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में भांग जप्त की है जिनकी कीमत 1 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है।

मल्हारगंज पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र में ऑटो चालक अवैध भांग लेकर जा रहा है सूचना मिलते पुलिस नें आटो चालक सुरेश पिता बाबूलाल नागौर उम्र 40 साल निवासी 155 बी संगम नगर को अवैध भांग पांच बोरी सहित पकड़ा जिसने पूछताछ करने पर भांग हुकुम यादव निवासी तंबोली बाखल के गोदाम कुम्हारखाडी से लेकर आना बताया इस आधार पर कुमार खाडी गोदाम पर कार्रवाई की गई गोदाम पर कार्तिक पिता हुकम यादव उम्र 23 साल निवासी तंबोली वाकल एवं राजू दीक्षित पिता दीनानाथ दीक्षित उम्र 62 साल निवासी कुमार खेड़ी मिले गोदाम में भी 10 बोरी अवैध भांग मिली भांग के मूल मालिक हुकुम यादव की तलाश पुलिस द्वारा कि जा रही है वही चारों आरोपीयों के खिलाफ आबकरी धारा 34 के तहत कुल 15 बोरी वजन 375 किलोग्राम कीमत करीब 1 लाख 12 हजार 500 रूपये कि जप्त कि गई है।

Exit mobile version