इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में कोई युवक की हत्या के मामले में 3 आरोपियों की तलाश पुलिस लगातार कर रही है संबंधित ठिकानों पर आरोपियों की तलाश की जा रही है वहीं आरोपियों के मकान को लेकर पुलिस ने निगम को पत्र भी लिखा है जिससे अवैध निर्माण को लेकर जानकारी मांगी गई है जानकारी आने के बाद आरोपियों के मकान को ध्वस्त भी किया जाएगा
इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र के कैलाश मार्ग पर तुषार रावत नामक युवक की 3 बदमाशों द्वारा चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहे हैं पूरा मामले में पुलिस तीन आरोपियों की तलाश सरगर्मी से कर रही है एसीपी राजीव भदौरिया ने बताया कि आरोपियों के संबंधित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है उसके लिए टीम गठित कर दी गई है जो आरोपियों के भागने रोकने और ठहरने के संबंधित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है फिलहाल आरोपी के घर पर ताला लगा है जिसे लेकर पुलिस द्वारा निगम को पत्र लिखा गया है अगर मकान का निर्माण अवैध पाया गया तो उसे ध्वस्त भी किया जाएगा
