पर्यावरण के प्रति अवेयरनेस रहने और जागरूक जीवन शैली के लिए जन अभियान की आज से शुरुआत हुई जहां मिशन लाइव की 7 टीम के आधार पर होने वाले कार्यों को लेकर विजयनगर के मैरियट होटल में कार्यशाला आयोजित की गई।
मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के द्वारा पर्यावरण को सहेजने और इसके प्रति लोगों को जागरूक जीवनशैली के लिए जन अभियान चलाने के लिए मिशन लाइफ की 7 टीम के आधार पर इस अभियान को लेकर आज कार्यशाला आयोजित हुई जहां इंदौर के सांसद शंकर लालवानी कलेक्टर इलैया राजा टी सहित मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस दौरान सांसद शंकर लालवानी ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, वही सिंगल यूज प्लास्टिक को खत्म करने के लिए इंदौर संकल्पित है। इंदौर में 3 आर याने के रिड्यूस, रियुज, रीसाइकल की थीम पर इंदौर में काम हो रहा है। वही कलेक्टर इलैया राजा टी ने भी अपने उद्बोधन में आमजन से अपील की, कि पर्यावरण बचाने में अपना योगदान सभी देवें और सिंगल यूज़ प्लास्टिक का बहिष्कार करें।
