इंदौर के चंदन नगर और छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में मन्नत पूरी नही होने से नाराज युवक ने की मंदिरों में तोड़फोड़ छत्रीपुरा पुलिस ने युवक को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर किया गिरफ्तार ।
दरसअल आप सोच भी नही सकते होंगे कि किसी व्यक्ति की मंदिर में प्रार्थना करने के बाद मन्नत पूरी नही होती है तो मंदिर में तोड़फोड़ कर सकता होगा जी हां हम बात कर रहे है एक ऐसे ही बेरोजगार युवक की जिसने मंदिर में एक जल लोटा चढ़ाया और प्रार्थना करने पर मन्नत पूरी नही हुई तो एक ही रात में छत्रीपुरा और चन्दनगर थाना क्षेत्र के दो मंदिरों में तोड़फोड़ कर मूर्ति खंडित कर दी जिसके बाद कुछ संगठनों ने तोडफोड़ का विरोध किया जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकालकर बेरोजगार युवक शुभम कैथवास को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो आरोपी युवक ने पुलिस को बताया की कुछ समस्या थी जिसके लिए मंदिर में जाकर दुआ करता था भगवान ने दुसरो की सुन ली मेरी दुआ नही सुनी इससे नाराज होकर दो मंदिरों में भगवान की मूर्ति खंडित कर दी वही आरोपी शुभम द्वारा मूर्ति खंडित करने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था जिसके आधार पर पुलिस ने शुभम को गिरफ्तार कर लिया है
