इंदौर। मध्यप्रदेश में मधुमक्खियों के हमले से घायल मासूम की मौत हो गई है। तीन साल के मासूम ने उपचार के दौरान इंदौर के अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं पांच साल का मासूम अभी भी अस्पताल में भर्ती बताया जाता है।
जानकारी के अनुसार मामला धार जिले के मनावर के लुनेरा गांव का है, जहां खेत पर जाते वक्त मां अंजू बाई भवेल और उसके साथ 5 साल के आर्यन 3 साल के बेटे रविंद्र को एक पेड़ पर बड़ी संख्या में बैठे मधुमक्खी के झुंड ने अपना शिकार बना लिया था। छोटे बेटे रविंद्र को 500 से ज्यादा मधुमक्खियां ने काटा था। हमले के बाद मौके पर मां ने मधुमक्खियां को हटाने की कोशिश की लेकिन बच्चों के शरीर पर मधुमक्खियां का झुंड चिपक गया था। मौके पर पहुंचे आसपास के ग्रामीणों ने धुंआ कर कर मधुमक्खियां को किसी तरह हटाया। इसके बाद मनावर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। जहा हालत बिगड़ने पर निजी अस्पताल से इंदौर के MY अस्पताल में रेफर किया था। जहां उपचार के दौरान 3 साल के रविंद्र की मौत हो गई, वहीं 5 साल का आर्यन फिलहाल घायल है।
