मकान खाली करवाने पहुंचे बैंक अध‍िकारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

शाखा प्रबंधक मीरा एसडी वर्मा की शिकायत पर विनोद यादव और उसके साथियों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध हुआ है।
नीलाम मकान का सामान खाली करवाने गए बैंक अफसरों की पिटाई कर दी गई ।महिला पुलिसकर्मियों के सामने ही महिला अफसरों से अभद्रता की गई।करीब एक किमी तक दौड़ा दौड़ा कर डंडे से पिटाई की गई ।पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा और मारपीट का केस दर्ज कर लिया है।

एरोड्रम टीआइ संजय शुक्ला के मुताबिक शाखा प्रबंधक मीरा एसडी वर्मा की शिकायत पर विनोद यादव और उसके साथियों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध हुआ है।

मीरा महारानी रोड स्थित यूको बैंक की शाखा प्रबंधक हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि अमन रेसीडेंसी नयापुरा(एरोड्रम) निवासी विनोद यादव के मकान पर बैंक का लोन था। किस्तें न भरने पर बैंक ने मकान नीलाम कर दिया।
रजिस्ट्री के पूर्व मकान को खाली करवाना था। मीरा वर्मा, अमीन, महिला पुलिसकर्मी और असिस्टेंट मैनेजर हितेंद्र बंसल, चपरासी नंदकिशोर मकान खाली करवाने गए थे

इस दौरान मंगलवार को विनोद ने विवाद दिया और पुलिसकर्मियों के सामने ही मारपीट कर दी। बंसल और चपसारी जान बचा कर भागे , लेकिन आरोपित करीब एक किमी तक पीछा करते रहे।

- Advertisement -
Exit mobile version