इंदौर के रीगल चौराहे पर यातायात पुलिस द्वारा मकरसंक्रांति के उपलक्ष्य में हेलमेट और यातायात के नियमो को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चो के साथ मिलकर अभियान चलाया इसी के यातायात के नियमो के पालन करने वालो और हेलमेट पहनने वाले गाड़ी चालको को ट्रेफिक पुलिस द्वारा तिल के लड्डू खिलाकर समानित किया गया ताकि इस अभियान को देखते हुए जो लोग यातायात के नियमो का पालन नही करते है तो लोग भी यातायात के नियमो का पालन करे वही ट्रेफिक एडिश्नल डिसीपी अनिल कुमार पाटीदार ने बताया हेलमेट पहने यातायात के नियमो का पालन करे और सुरक्षित रहे यही उद्देश्य के साथ मकर संक्रांति पर यातायात के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से इस अभियान की शुरुवात शनिवार की सुबह की गई है वही यातायात के नियमो को लेकर यह अभियान लगातार जारी रहेगा
