रंजीत हनुमान के मंदिर जा रही एक बुजुर्ग महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमे इलाज के दौरान उनकी मौत हो प्रत्यक्ष दर्शियो के मुताबिक वहांन एक विधायक प्रतिनिधि का है हालांकि पुलिस अभी इसकी जांच कर रही है
पुलिस के मुताबिक गोदावरी देवी निवासी स्कीम नंबर 71 शाम को घर से मंदिर जाने के लिए निकली तभी सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना में घायल गोदावरी देवी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वाहन विधायक प्रतिनिधि का था जो कॉलोनी में पानी देने के लिए जा रहा था। पूरी घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है जिसके आधार पर पुलिस वाहन की तलाश में जुटी है फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात वाहन की तलाश करने में जुटी है
