भाजपा प्रत्याशी सुश्री ठाकुर ने ग्रामीण क्षेत्रों में किया सघन जनसंपर्क

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सुश्री उषा ठाकुर दीदी ने शुक्रवार को ग्राम श्रीखण्डी से जनसंपर्क का शुभारंभ कर भाट खेड़ी , टीही, डोंगरगांव ,आकवी, भरदला आदि क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क किया जनसंपर्क के दौरान उषा दीदी का जगह-जगह फूल मालाओं से व जेसीबी से पुष्पवर्षा कर
जोरदार स्वागत किया गया तो कहि फलों से भी तोला गया हर चेहरे पर खुशी और प्रसन्नता झलक रही थी
मतदाताओं का इतना स्नेह देखकर प्रत्याशी उषा ठाकुर ने जनता का अभिवादन किया व बड़े ही भाव से मात्रशक्तियो से मिली व बच्चों को दुलार किया ।

Exit mobile version