भाजपा नेत्री पर ब्लेड से हमला,इंदौर खजराना क्षेत्र की घटना,दो बदमाशों ने कोर्ट में किया सरेंडर..

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में मामूली विवाद के बाद भाजपा नेत्री के गाल पर ब्लड मारने वाले दो आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर गिरफ्तार कर लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

दरअसल खजराना थाना क्षेत्र में भाजपा नेत्री सुनीता को घर से बाहर बुलाकर बदमाश ने गाल पर ब्लेड से हमला कर दिया था। हालांकि ब्लेड के वार से महिला का चेहरा खराब हो गया है। तत्काल घायल अवस्था में भाजपा नेत्री को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने 3 आरोपियों की पहचान कर ली थी। जिसके बाद आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस जुटी थी l इधर पुलिस के डर से बदमाश कपिल जाटव, चचेरे भाई उज्जवल ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। वही तीसरा आरोपी भीमसिह्न फरार चला रहा है। पुलिस के मुताबिक बिजली विभाग द्वारा लाइट का काम चला रह था, वही पर भाजपा नेत्री इस काम को देख रही थी, इसी दौरान आरोपी उज्जवल से भाजपा नेत्री का विवाद हुआ जिसका बदला लेने के लिए कपिल और उसके चाचा भीम सिंह यादव ने मिलकर महिला पर हमला कर दिया था, घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे जिसकी तलाश पुलिस कर रही थी वही पुलिस के डर से आरोपी कपिल और उज्जवल ने खुद ही कोर्ट में सरेंडर कर दिया वही उनका साथी भीम अभी फरार चल रहा है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है।

Exit mobile version