रक्षाबंधन पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित महापौर पुष्यमित्र भार्गव और भाजपा के विधायकों ने दृष्टिबाधित बच्चों,दिव्यांगो और वृद्धजनों के साथ राखी का त्यौहार मनाया जहां विजयवर्गीय ने ममता बैनर्जी और राहुल गांधी पर कई आरोप भी लगाए।
इंदौर की विधानसभा क्रमांक दो के परदेशीपुरा स्थित वृद्धाश्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित महापौर पुष्यमित्र भार्गव, क्षेत्रीय विधायक विधायक रमेश मेंदोला, आकाश विजयवर्गीय ने वृद्धों और दिव्यांगों से राखी बंधवाई और मिठाई खिलाकर त्यौहार मनाया जहां विजयवर्गीय और विधायक मेंदोला को कई क्षेत्रीय महिलाओं और बहनों ने भी राखी बांधी। इस अवसर पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि में और मेरा परिवार वर्षों से हर त्यौहार की शुरुआत इसी आश्रम से करता आया है यहां त्यौहार मनाकर हमें बहुत खुशी होती है। वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा गैस सिलेंडर पर दौ सौ रुपए कम किए जाने पर कहा कि भाजपा गरीब कल्याण का काम करती है और गरीबों के घरों का बजट बनाए रखने के उद्देश्य से यह भाव कम किए गए है कांग्रेस ने पिछले सत्तर सालों तक राज किया लेकिन कभी गरीबों की चिंता नहीं की। उन्होंने कहा कि वर्ल्ड बैंक के आंकड़ों के अनुसार आज देश में 14 लाख से ज्यादा परिवार मोदी राज में गरीबी रेखा से ऊपर आ चुके हैं।
वहीं उन्होंने राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी का चीन से प्रेम जग जाहिर है, आखिर क्या कारण है कि चीन राहुल गांधी के खर्च उठाता है दुर्भाग्य है कि हमारे देश का विपक्ष दुश्मन देशों की भाषा बोलता है।
वियो वहीं उन्होंने ममता बनर्जी के इंडिया गठबंधन की दो बैठकों से घबराकर गैस के भाव करने के सवाल पर कहा कि ममता दीदी अपने प्रदेश की फिक्र करें जहां k साल में दो सौ से ज्यादा महिलाओं के साथ दुष्कर्म होता है और एक महिला मुख्यमंत्री होने के नाते वे संवेदनशीलता नहीं दिखाती है पश्चिम बंगाल में हो रही हत्याओं पर ममता बैनर्जी क्यों जवाब नहीं देती हैं
