भगवान श्री देवनारायणजी के अश्व नीलाघर के 1112 अवतरण दिवस भादो सुदी छठ को गुरूवार दिनांक 21.09.2023 को गुर्जर समाज भगवान श्री देवनारायण महोत्सव के रूप में मना रहा है,,इस अवसर पर श्री देवनारायणजी मंदिर रामलक्ष्मण बाजार, राजबाड़े के पास, इन्दौर पर रात्रि 8.00 बजे से प्रसिद्ध भजन गायक श्री महेश ठाकुर की भजन संध्या रखी गई है।
,श्री देवनारायण मंदिर धार्मिक पारमार्थिक ट्रस्ट गुर्जर समाज इन्दौर के अध्यक्ष गोपालसिंह गुर्जर, सचिव देवीलाल गुर्जर और पूजारी लोकेंद्र गुर्जेर ने बताया कि, इस अवसर पर मंदिर पर आकर्षक विद्युत एवं पुष्पसज्जा की गई है। रात्रि 12.00 बजे महाआरती होगी एवं प्रसादी वितरण होगा। श्रीमती शकुंतला गुर्जर, शीतल रावत, बाबुलाल सिंघल आदि ने समस्त देवभक्तों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की हैै।
