भँवरकुँआ थाना क्षेत्र मे घूम रहे जिला बदर बदमाश को किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं वैसे वैसे पुलिस भी बदमाशों पर कार्रवाई लगातार कर रही है कई बदमाशों को जहां जिला बदल किया गया है वहीं कई बदमाशों पर रासुका की कार्रवाई भी की गई है इसी कड़ी में भँवर कुँआ पुलिस ने जिला बदर अवधि में क्षेत्र में घूम रहे बदमाश को गिरफ्तार किया है

आपको बता दे पूरा मामला इंदौर के भँवर कुँआ थाना क्षेत्र का है मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना दी गई थी कि क्षेत्र में जिला बदर बदमाश घूम रहा है जिस पर से पुलिस ने दबिश दी और कृष्ण पाल को गिरफ्तार किया है इस मामले में एडिशनल डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा ने बताया की क्षेत्र में घूमने की सूचना मिली थी जिस पर से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है उसके ऊपर जिला बदर अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है

Exit mobile version