मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में चोरी की वारदात लगातार सामने आ रही है एक ऐसा ही मामला भँवर कुँआ थाना क्षेत्र सामने आया है जहां सुने फ्लैट को निशाना बनाते हुए घर में रखें रुपए बदमाश लेकर फरार हो गए घर मालिक की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया है
आपको बता दे पूरा मामला इंदौर के भँवर कुँआ थाना क्षेत्र का है यहां के रहने वाले रघुवीर ने थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई की वह दीपावली की सफाई करने अपने फ्लैट पर पहुंचे थे जब वहां पहुंचे तो देखा की गेट का ताला टूटा हुआ है अंदर अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था उसमें रखे 53 हजार रुपए गायब थे रघुवर की शिकायत पर भँवर कुँआ पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है
