ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार 20 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस लगातार अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है वहीं सदर बाजार पुलिस ने एक बदमाश को 20 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है जिस पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है

सदर बाजार थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि गुटकेश्वर महादेव मंदिर के पास एक युवक ब्राउन शुगर की तस्करी करने के लिए आने वाला है सूचना के बाद हुलिए के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर रामानंद कचोले नामक बदमाश को पकड़ा जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 20 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई मौके से ही आरोपी को गिरफ्तार कर उस पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है जिससे पूछताछ की जा रही है यह कहां से लेकर आया था और किसे डिलीवरी देने वाला था

Exit mobile version