इंदौर बाणगंगा पुलिस में छापामार कार्रवाई करते हुए एक गोदाम से बड़ी मात्रा में नकली ऑयल बरामद किया है आरोपी इस ए ब्रांडेड कंपनी के ऑयल के नाम पर बेच रहा था वहीं पुलिस ने बड़ी मात्रा में नकली तेल और ब्रांडेड कंपनी के स्टीकर लगे डब्बे भी बरामद किए हैं
दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि सांवेर रोड रूपराम नगर स्थित एक गोदाम में बड़ी मात्रा में नकली ऑयल ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर बेचा जा रहा है सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मात्रा में वहां पर नकली ऑयल बरामद किया है वहीं पुलिस को बड़ी मात्रा में ब्रांडेड कंपनी के स्टीकर लगे डब्बे भी बरामद हुए हैं वहीं मौके से पुलिस ने गोविंद बुंदेला नमक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है जिस पर कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और उससे पूछताछ शुरू की है
