बेटे की मेडिकल पढ़ाई की तैयारी कराने फीस लेकर जा रही थी घर
बेटे को मेडिकल की तैयारी कराने उसकी फीस लेकर आई एक महिला के बैग से ऑटो चालक ने रुपए चोरी कर लिए। बदमाश ने बरगलाया कि मेरी सवारी आने वाली है, इसलिए सामान आगे रख दो। फिर आधा घंटे टालमटोल करने के बाद उसने 1.85 लाख रुपए चुरा लिए। फुटेज मिल गए हैं, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
मल्हारगंज पुलिस ने माधुरी शर्मा (42) निवासी अरिहंत नगर गोमट्टगिरि की शिकायत पर अज्ञात रिक्शा चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना 25 अगस्त की सुबह 9.15 बजे की है।
पीड़िता ने बताया कि वह बेटे अथर्व के साथ ऑटो से घर आ रही थी। मेरे बैग में 1.85 लाख रु. रखे थे। ऑटो चालक बोला और सवारी बैठेगी, बैग आगे रख दो। बड़ा गणपति पर उसने रिक्शा खड़ा कर दिया, बोला मेरी सवारी आने वाली है। करीब आधा घंटे वहीं खड़े रहे तो महिला बोली हम किसी और वाहन से चले जाएंगे। महिला ने आगे से बैग उठाया और मां-बेटे गांधीनगर जाने वाली ई-बस में बैठ गए। बस में चढ़ने के तुरंत बाद बैग चेक किया तो रुपए गायब थे। टीआई लोकेश भदौरिया के अनुसार महिला सीहोर की हैै। यहां बेटे को पढ़ाने के लिए साथ रहती है
