बीती शाम प्रीतमलाल दुआ सभागृह में सूर निरागस हो संगीत समूह द्वारा मुकेश – रफ़ी – किशोर के सदाबहार गीतों से सजी एकल एवं युगल गीतों की प्रस्तुती दी गई। कार्यक्रम संकल्पना अरुण गोखले का रहा तो संयोजन, संचालन अशोक गोखले ने किया,,
रिमझिम फुहारों के बीच देर रात तक सुरेन्द्र द्रविड़, उदय तेलंग nविनय ऊंटवाले,प्रमोद रिसबुड सविता कोटस्थान, सोनाली थालनेरकर और प्रिया ऊंटवाले जैसे उम्दा कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी।
